फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll Results initial trend BJP leader said samajwadi party only creates noise

Ghosi Bypoll Results: शुरुआती रुझान के बाद भाजपा नेता बोले- सपा सिर्फ हल्ला मचाती है, थोड़ा इंतजार कीजिए

Fri, 08 Sep 2023 12:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 12:18 PM IST
सार

Ghosi Bypoll Results: घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना तय समय सुबह आठ बजे से जारी है। नौ राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह को 34017  वोट मिले, जबकि  भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 24475 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Results initial trend BJP leader said samajwadi party only creates noise
घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा और भाजपा उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना तय समय सुबह आठ बजे से जारी है। शुरुआती रुझान से समाजवादी पार्टी (सपा) में खुशी की लहर है। नौ राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह को 34017 वोट मिले, जबकि  भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 24475 वोट मिले हैं। मतगणना के दौरान कुल 32 राउंड की गिनती होनी है।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक नौ राउंड की घोषणा हो चुकी है। पहले चरण से ही सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए थे। सातवें चरण में पहली बार भाजपा को बढ़त मिली।  32 चरणों के शुरुआती नौ चरणों में सपा के आगे होने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि यह तो अभी शुरुआती जीत है। फाइनल आंकड़ा बाकी है। यह जनता जर्नादन का फैसला है। दावा किया कि हम करीब 50 हजार मतों से चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन


वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि अभी केवल चार राउंड की गिनती हुई है। ऐसे में जीत को लेकर किसी को आश्वस्त होने की जरूरत नहीं है। जीत हमारी ही होगी। उनसे जब पूछा गया कि सपा तो अभी से जीत का जश्न मना रही है तो उन्होंने कहा कि सपा की आदत है शुरू में जश्न मनाने की और हल्ला मचाने की। थोड़ा इंतजार कीजिए। दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की बड़ी जीत होने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मतगणना में बड़ा उलटफेर, भाजपा की बढ़ी टेंशन, सपा के सुधाकर सिंह 7000 वोटों से आगे

चुनाव परिणाम को लेकर हर ओर उत्सुकता

प्रत्याशियों के साथ समर्थकों और आम लोगों में परिणाम को लेकर सुबह से ही उत्सुकता बढ़ी है। सोशल मीडिया पर भी घोसी उपचुनाव का परिणाम छाया हुआ है। सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थल  में प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों की आवाजाही तेज हो गई थी। जैसे ही मतों की गिनती शुरू हुई, सपा की बढ़त से उनके समर्थकों की बाछें खिल गईं। लेकिन समय के साथ भाजपाइयों और उनके समर्थकों की खुशी परिसर से लेकर सड़क पर बढ़ती चली गई। 

सपा के लिए सीट बचाना चुनौती

घोसी में बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान हैं जो पिछली बार सपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। उनके मुकाबले में समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि सपा अपनी इस सीट को बचा पाने में कामयाब रहती है की नहीं।

जानकार मानते हैं कि अखिलेश ने सीट को बचाने के लिए अपने पुराने फॉर्मूले पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) पर ही यकीन किया है। घोसी विधानसभा में अधिकतर मतदाताओं की संख्या दलित और मुस्लिमों की है। इसके बावजूद अगर चुनाव परिणाम सपा के पक्ष में नहीं आते हैं तो इसका सीधा असर इंडिया गठबंधन पर भी नजर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed