फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll Result samajwadi party Sudhakar singh broke record of victory bjp dara singh chauhan

सुधाकर ने जीत का तोड़ा रिकॉर्ड: घोसी के रण में खूब दौड़ी साइकिल, भाजपा चारों खाने चित्त, इंडिया गठबंधन चहका

Fri, 08 Sep 2023 07:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

Ghosi Bypoll Result: घोसी के घमासान में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को 42759 वोटों से हराया है। घोसी विधानसभा में इतनी बड़ी जीत कभी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Result samajwadi party Sudhakar singh broke record of victory bjp dara singh chauhan
घोसी सपा कार्यालय में जश्न मनाते नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी उपचुनाव के परिणाम से उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन के ताप की आजमाइश हो गई। घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया। इस चुनाव पर पूरे देश की नजर थी। घोसी के सियासी रण में साइकिल ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि भाजपा चारों खाने चित्त हो गई। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को 42759 वोटों से हराया है। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा से चुनाव लड़ रहे दारा सिंह ने 22000 वोटों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन


यह सीट दारा सिंह चौहान के इस्तीफे देने के कारण खाली हुई थी। इस उपचुनाव में वैसे तो मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच था, लेकिन प्रतिष्ठा एनडीए और इंडिया गठबंधन की दांव पर लगी थी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने इंडिया गठबंधन की सियासी पकड़ का भी यह नतीजा माना जा रहा है।  
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी की इस विशाल जीत से विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' चहक उठा। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन को जनता स्वीकार किया है। कहा कि घोसी उपचुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव 2024 में दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधाकर सिंह ने बनाया रिकॉर्ड

Ghosi Bypoll Result samajwadi party Sudhakar singh broke record of victory bjp dara singh chauhan
घोसी उपचुनाव परिणाम - फोटो : Self

घोसी विधानसभा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी प्रत्याशी ने 42 हजार के अधिक अंतर से जीत दर्ज की हो। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख 8 हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81668 पर सिमट कर रह गए है। जबकि सुधाकर ने 124427 मत पाकर 42 हजार 759 वोट से सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले बड़ी जीत का रिकार्ड वर्तमान सदर विधायक अब्बास अंसारी का है, जिन्होंने 38116 मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया था। सबसे बड़ी बात यह रही कि 10वें चरण की मतगणना के बाद समाजवादी ने जो बढ़त बनाई वो 32वें राउंड तक बरकरार रहा। 

जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री

Ghosi Bypoll Result samajwadi party Sudhakar singh broke record of victory bjp dara singh chauhan
मंच पर बोलते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

घोसी उपचुनाव में जीत को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये झूठे प्रचार और जुमला जीवियों की पराजय है। ये दलबदल-घरबदल की सियासत करने वालों की हार है। उन्होंने कहा कि ये नतीजा भाजपा का अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला है। ये एक ऐसा चुनाव है, जिसमें जीते तो एक विधायक हैं। पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं। इंडिया टीम है और पीडीए रणनीति। जीत का हमारा ये नया फॉर्मूला सफल साबित हुआ है। घोसी की जनता को धन्यवाद। सुधाकर सिंह को जीत की बधाई।

दारा सिंह चौहान की हार की हर तरफ चर्चे

एक साल पहले यानी 2022 के विधानसभा के चुनाव में सपा से एक लाख से अधिक वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान की एक तरफा हार जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारों के अनुसार लोगों का स्थानीय प्रत्याशी को लेकर भी झुकाव सपा प्रत्याशी के जीत का बड़ा कारण बना।

अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं का झूम कर मतदान करना सपा प्रत्याशी के लिए एक कारण रहा।  जनपद के साथ घोसी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दारासिंह चौहान के 20वर्ष के राजनीतिक सफर में आमजनता के साथ कार्यकर्ताओं से संवादहीनता भी बड़ा कारण रहा। इसी के चलते स्थानीय बनाम बाहरी का जनताके बीच जमकर मुद्दा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed