फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll Result Dara Singh Chauhan dream broken due to unilateral defea Sudhakar singh

Ghosi Bypoll Result: एकतरफा हार से टूटा दारा सिंह चौहान का सपना, सपा के सुधाकर तीसरी बार बने विधायक

Fri, 08 Sep 2023 07:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 07:42 PM IST
सार

Ghosi Bypoll Result: घोसी के घमासान में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को 42759 वोटों से हराया है। घोसी विधानसभा में इतनी बड़ी जीत कभी नहीं हुई थी

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Result Dara Singh Chauhan dream broken due to unilateral defea Sudhakar singh
सपा के सुधाकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में एकतरफा मुकाबले में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने 124427 मत पाकर भाजपा के दारा सिंह चौहान को 42759 मतों से हराया। इसी के साथ सपा  ने इस सीट पर फिर कब्जा कर लिया है। इस एकतरफा हार से दारा सिंह चौहान का लगातार तीसरी बार विधायक बनने का सपना टूट गया। वहीं रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले सपा के सुधाकर तीसरी बार विधायक बने हैं। घोसी 

विज्ञापन

विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। सुधाकर एक बार मधुबन विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। 

घोसी उपचुनाव में तीसरे स्थान पर नोटा प्रमुख प्रत्याशी बनकर उभरा। नोटा को 1725 मत मिले। सपा प्रत्याशी को 57.19  फीसदी और भाजपा को 37.54 फीसदी वोट मिले। इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। उपचुनाव में 50.30 फीसदी वोट पड़े थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतगणना चली। इस चुनाव में जहां सपा को समर्थन देते हुए कांग्रेस-आप, भाकपा ने अपने प्रत्याशी ने उतारा नहीं था, वहीं भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सुभासपा, निषाद पार्टी समर्थन देकर प्रचार में जुटी थी। बसपा ने न तो प्रत्याशी उतारा और न ही किसी को अपना समर्थन दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सुधाकर ने जीत का तोड़ा रिकॉर्ड: घोसी के रण में खूब दौड़ी साइकिल, भाजपा चारों खाने चित्त, इंडिया गठबंधन चहका

Ghosi Bypoll Result Dara Singh Chauhan dream broken due to unilateral defea Sudhakar singh
घोसी सपा कार्यालय में जश्न मनाते नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

घोसी उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य सहित डेढ़ दर्जन मंत्रियों ने घोसी में चुनाव प्रचार किया था। लेकिन  घोसी विधानसभा सीट भाजपा के हाथ से फिसल गई है। यहां से सपा प्रत्याशी ने न केवल चुनाव जीतकर पार्टी की प्रतिष्ठा बचाई, बल्कि चुनाव को एक तरफा बनाकर यहां इंडिया गठबंधन की मजबूती का संकेत भी दे दिया।

मंत्रियों के जमावड़े भी नहीं बदल सके समीकरण

घोसी उपचुनाव पर पूरे देश की नजर थी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन का पहला मुकाबला था। चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने को लेकर जहां इंडिया के सहयोगी दल कांग्रेस, आप, भाकपा ने चुनाव नहीं लड़ा। वहीं एनडीए ने इसे सेमीफाइनल मुकाबला मानते हुए अपने प्रत्याशी के पक्ष में यहां प्रचार को लेकर प्रदेश का पूरा मंत्रीमंडल उतार दिया था। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या ने खुद यहां प्रचार किया था।

दोनों डिप्टी सीएम ने यहां कई दिन रूककर कई जगहों पर चौपाल और दूसरे कार्यक्रम कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया था।इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्यप्रताप शाही जैसे दिग्गजों के साथ डेढ़ दर्जन मंत्रियों ने यहां बागडोर संभाल रखा था। जहां भाजपा के स्टार प्रचारक विकास के नाम पर वोच मांग रहे थे। वहीं सपा के प्रचारक भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के प्रति मतदाताओं का विरोध फलदायक रहा और इसको अपने पक्ष में करने में बहुत हद तक सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed