फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll CM Yogi adityanath mega rally in today Shivpal yadav meets DM to demand fair elections

Ghosi Bypoll 2023: घोसी में सीएम योगी की मेगा रैली आज, निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर डीएम से मिले शिवपाल

Sat, 02 Sep 2023 10:16 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Sep 2023 10:16 AM IST
सार

Ghosi Bypoll 2023: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव है। चुनाव प्रचार करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आज घोसी आ रहे हैं। दोपहर डेढ़ बजे चीनी मिल मैदान में उनकी जनसभा है। लोकसभा चुनाव से पहले इस उपचुनाव को लिटमस टेस्ट माना जा रहा है।

विज्ञापन
Ghosi Bypoll CM Yogi adityanath mega rally in today Shivpal yadav meets DM to demand fair elections
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा उपचुनाव दो प्रत्याशी नहीं बल्कि भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच का होकर रह गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इस उपचुनाव को लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी के जीत को लेकर पूरी कैबिनेट की टीम घोसी में उतार दी है। इसी क्रम में आज घोसी चीनी मिल के समीप स्थित मैदान मेंआयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है, वहीं भाजपा पदाधिकारी इसे सफल बनाने जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


सीएम योगी दिन में 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। 2.30 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। घोसी उपचुनाव पांच सितंबर को है। भाजपा ने दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। सीएम योगी घोसी में दारा सिंह चौहान का प्रचार करने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन

भाजपा और सपा ने झोंकी पूरी ताकत

2024 लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे घोसी विधानसभा सीट का उपचुनाव सपा व भाजपा दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। मऊ जिले की घोसी उपचुनाव के लिए भाजपा और सपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते मंगलवार को घोसी में जनसभा को संबोधित किया था। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में घोसी चीनी मिल के पास स्थित मैदान में जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: डिप्टी सीएम केशव बोले- अखिलेश के अहंकार को घोसी की जनता चखाएगी भरपूर मजा

शिवपाल बोले- चुनाव में गड़बड़ी कर सकती है भाजपा

 पांच सितंबर को घोसी विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी अरुण कुमार से मुलाकात की और पांच सितंबर को होने वाले चुनाव को निष्पक्ष कराने की मांग की। आरोप लगाया कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गड़बड़ी कर सकती है।

कहा कि अलग- अलग तरीके से लोगों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे मेें निष्पक्ष चुनाव को लेकर काफी दिक्कतें पैदा हो गई है। ऐसे में प्रशासन से मांग है कि उप चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराया जाए। इससे पहले इस मांग को लेकर शिवपाल यादव लखनऊ से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed