फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi bus station will be built soon

Mau News: जल्द बनेगा घोसी बस स्टेशन

Mon, 24 Feb 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ghosi bus station will be built soon
घोसी। घोसी स्थित बस स्टेशन का शीघ्र ही कायाकल्प पूरा हो जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद एक एकड़ में फैला स्टेशन भव्य एवं सुंदर दिखेगा। यहां से हर रूट के लिए रोडवेज बसें चलाई जाती हैं। इससे घोसी तहसील ही नहीं जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। घोसी बस स्टेशन के कायाकल्प के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने 14 मार्च 2024 को पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। मंत्री एके शर्मा की पहल पर 4.60 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति हुई। एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले बस स्टेशन में पिछले छह माह से निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 2.30 करोड़ रुपये निर्माण कार्य के लिए अवमुक्त कर दिया। जबकि शेष राशि जल्द ही जारी कर की दी जाएगी। घोसी नगर बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण बुनकरों के लिए यह काफी मुफीद होगी। यातायात सुविधा बढ़ने से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही विद्यार्थी, किसान आदि को भी समय से अपने गंतव्य तक आने जाने में काफी आसानी होगी। नव निर्मित बस स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए यात्री प्रतीक्षालय, महिला, पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रसाधन, कैंटीन, दुकानों के साथ ही अन्य सुविधाएं शामिल हैं। प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म होगा। जहां से लखनऊ, दिल्ली और वाराणसी के लिए बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीदें हैं। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख रामकृष्ण यादव, अंसार अहमद ने बताया कि रोडवेज के कायाकल्प के बाद बसों के अधिक संचालन से लोगों को आवागमन में काफी आसानी होगी। व्यवसायी पंकज कुमार श्रीवास्तव, तारा देवी ने कहा कि रोडवेज बस के कायाकल्प के बाद बसों के संचालन से महिलाओं को आने जाने में सहूलियत होगी7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed