फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Assembly: Elections are going to be held for the fourth time within six years

घोसी विधानसभा : छह वर्ष के भीतर चौथी बार होने जा रहा है चुनाव

Mon, 04 Sep 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ghosi Assembly: Elections are going to be held for the fourth time within six years
घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। इस सीट पर छह वर्ष में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी फागू चौहान ने माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी को हराकर चुनाव जीता था। इसके बाद फागू बिहार के राज्यपाल बनाए गए और इस्तीफा देने से रिक्त सीट पर 2019 में उपचुनाव हुआ। इसमें भाजपा प्रत्याशी के रूप मे विजय राजभर ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को पराजित किया।
विज्ञापन




इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा के सामान्य चुनाव में भाजपा से त्यागपत्र देकर पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा प्रत्याशी के रूप में भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर को हराकर विधायक बने।
विज्ञापन


प्रदेश में दुबारा भाजपा की सरकार बनने पर दारासिंह चौहान ने एक वर्ष बाद ही सपा से तथा विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद खाली सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला है। इस तरह से छह वर्ष में चार बार विधायकी का चुनाव चर्चा में बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed