फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghaghra flowing down twenty cm below the danger mark

खतरे के निशान से बीस सेमी नीचे बह रही घाघरा

Sun, 05 Aug 2018 11:28 PM IST
mau
mau Updated Sun, 05 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra flowing down twenty cm below the danger mark
दोहरीघाट में उफनाई घाघरा नदी। - फोटो : mau
 घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नदी खतरे के निशान से 20 सेमी नीचे बह रही है। बाढ़ के खतरे और कटान को लेकर तटवर्ती इलाके लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। वहीं नदी के रौद्र रूप से कस्बा सहित ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा पैदा हो गया है। रविवार को नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से तटवर्ती इलाके के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है। कटान पीड़ितों के अनुसार, जब-जब नदी का जलस्तर घटता बढ़ता है तब-तब नदी तबाही मचाती है। रविवार को नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी का जलस्तर 69.70 मीटर रहा। जबकि शनिवार को जलस्तर 69.65 मीटर पर  था। इस तरह 24 घंटे में घाघरा का जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर है। 
विज्ञापन


नदी खतरा निशान से  मात्र 20 सेमी नीचे बह रही है। मुक्तिधाम पर स्थित शवदाह घाट पर घाघरा की तेज लहरे टक्कर मार रही है, जिससे घाट पर कभी भी कटान हो सकती है। नदी का दबाव खाकी बाबा की कुटी और जानकी घाट पर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाघरा का पानी धीरे-धीरे धनौली लोहडा बांध तथा नौली चिउटीडाड की तरफ बढ रहा है। नौली चिउटीडाड़ बंधे पर पानी का दबाव बढ रहा है। नदी के बढ़ने से नगर स्थित मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर,ा डीहबाबा का जमंदिर, खाकी बाबा की कुटी, लोक निर्माण विभाग का डाक बंागला सहित ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है। सिचाई विभाग की तरफ से  नगर के ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed