फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghaghra flowing 10 cm above the danger mark

खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर बह रही घाघरा

Mon, 31 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra flowing 10 cm above the danger mark
दोहरीघाट। घाघरा के जलस्तर में घटाव से लोग जहां राहत महसूस कर रहे हैं। वही नदी के रुख को लेकर दहशत बरकरार है। नदी इस समय खतरा निशान से 10 सेमी ऊपर बह रही है। घाघरा की लहरे भारत माता मंदिर की दीवारों से टकरा रही हैं। इससे ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। वहीं तटवर्ती गांवों में घाघरा का पानी घुसने से हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने से किसानों को एक पाई का मुआवजा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

नदी के घटने बढ़ने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोगों को अनहोनी की चिंता सताने लगी हैै। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो सोमवार को नदी का जलस्तर 70 मीटर रहा। जबकि रविवार को जलस्तर 70.05 था।
विज्ञापन

इसतरह नदी के जलस्तर में बीते 24 घंटे में पांच सेमी की कमी हुई। अभी भी नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 10 सेमी ऊपर बह रही है।नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों से टकरा रही है। इससे मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी,दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला, हनुमान मंदिर, डीह बाबा का स्थान, शाही मस्जिद अभी भी ख़तरे की जद में है। घाघरा के तटवर्ती इलाकों धनौली रामपुर, नई बाजार, चिउटीडाड़, नवली,सरया, पतनई, ठाकुरगांव, बीबीपुर, गोधनी, जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, पाऊस, रसूलपुर, सूरजपुर, महुआबारी सहित दर्जनों गांवों की हजारों एकड़ फसल पानी मे डूब कर बर्बाद हो गई है। किसानों का सहायता के नाम पर अभी तक फूटी कौड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed