{"_id":"6a206ac8a1a8e084540b263e","slug":"gca-ghazipur-defeated-by-mca-mau-by-74-runs-mau-news-c-295-1-svns1029-146511-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जीसीए गाजीपुर को एमसीए मऊ ने 74 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जीसीए गाजीपुर को एमसीए मऊ ने 74 रनों से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेगबाज।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर जीसीए गाजीपुर और एमसीए मऊ के बीच 35-35 ओवर का मैच खेला गया। इस मुकाबले में एमसीए मऊ ने जीसीए गाजीपुर को 74 रनों से हराया।
एमसीए मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने सधी हुई शुरुआत की। पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। जीशान अहमद ने 74 रन और दीपक यादव ने 47 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य ने 55 रन, कृष्ण सिंह ने 16 रन और आदित्य चौहान ने 22 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रूप से 10 रन मिले।
इस तरह एमसीए मऊ ने निर्धारित 35 ओवर में 4 विकेट पर 271 रन बनाए। गाजीपुर की ओर से गेंदबाज रूपा यादव ने 2 विकेट, जबकि हर्षवर्धन और सचिन शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम की शुरुआत खराब रही और 40 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गिर गए। इसके बाद ओमकेश ने 67 रन, अतुल ने 33 रन और विवेक ने 25 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम लगातार विकेट खोती रही। पूरी टीम 197 रन पर सिमट गई।
एमसीए मऊ की ओर से प्रिंस सिंह ने 3 विकेट, आदित्य यादव और जीशान ने 2-2 विकेट तथा आर्यन और करण ने 1-1 विकेट लिया।
इस प्रकार एमसीए मऊ ने मुकाबला 74 रनों से जीत लिया। जीशान अहमद को ऑलराउंड प्रदर्शन (74 रन और 2 विकेट) के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच के अंपायर अमित कुमार और मुकेश शर्मा रहे, जबकि स्कोरिंग सौरभ चौहान ने की।