{"_id":"6a1dce2a4ab411c662040cc6","slug":"gate-broken-due-to-collision-with-e-rickshaw-while-closing-crossing-mau-news-c-295-1-mau1001-146412-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: क्रॉसिंग बंद करने के दौरान निकलने में ई-रिक्शा की टक्कर से फाटक टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: क्रॉसिंग बंद करने के दौरान निकलने में ई-रिक्शा की टक्कर से फाटक टूटा
विज्ञापन
ई रिक्शा द्वारा इंदारा रेलवे फाटक तोड़े जाने को लेकर उसे ठीक करते रेलवे कर्मचारी ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदारा–वाराणसी रेलवे मार्ग पर इंदारा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक (4सी स्पेशल) पर सोमवार सुबह 10:35 बजे एक ई-रिक्शा ने फाटक में टक्कर मार दी, जिससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद गेटमैन राहुल त्रिपाठी ने चालक सहित वाहन को रोककर आरपीएफ को सूचना दी। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा निवासी बेचू प्रसाद गुप्ता के अनुसार रेलवे फाटक पर गेटमैन द्वारा फाटक बंद किया जा रहा था।
इसी दौरान अदरी की ओर से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने बंद फाटक के बीच से निकलने का प्रयास किया। इस दौरान ई-रिक्शा की टक्कर से फाटक टूट गया, जिससे मौके पर जाम लग गया।
विज्ञापन
सूचना पर रेलवे तकनीकी विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों ओर फंसे वाहनों को स्लाइडर की मदद से पार कराया। लगभग साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1 बजे फाटक की मरम्मत कर उसे पुनः चालू किया गया।
गेटमैन की सूचना पर पुलिस पहुंची और ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेते हुए वाहन को कब्जे में लेकर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।