फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gangster charges against two people, including the jailed D-180 gang leader; both are father and son.

Mau News: जेल में बंद डी-180 गैंग के सरगना सहित दो पर लगा गैंगस्टर, दोनों रिश्ते में पिता पुत्र

Sat, 29 Nov 2025 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Gangster charges against two people, including the jailed D-180 gang leader; both are father and son.
कोपागंज। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर कोपागंज थाना की पुलिस ने शुक्रवार को जेल में बंद डी-180 गैंग के सरगना दिव्यांशु उर्फ आशीष राय और सदस्य कृष्णानंद राय के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दोनों रिश्ते में पिता पुत्र हैं। दिव्यांशु राय पर सात जून को थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव में काशीदास पूजा में आए पूर्व प्रधान रमेश राय के सिर में गोली मारने का आरोप है। इस घटना में रमेश राय की जान बच गई। 44 साल पुराने हत्या का बदला लेने के लिए दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी दिव्यांशु को घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया था, जबकि पिता को दो दिन बाद गिरफ्तार किया था। दिव्यांशु राय तब से जेल में बंद है। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि दोनों ने जिले में गैंग बनाया है, जो डी-180 गैंग से दर्ज है। दिव्यांशु उर्फ आशीष राय गैंग का लीडर और पिता कृष्णानंद राय के साथ अन्य बदमाश सदस्य हैं। इनके द्वारा मारपीट, गाली, गलौज, जान से मारने की नीयत से हमला, जान से मारने की धमकी देने जैसा अपराध किया जाता है। 19 अप्रैल 2024 की सुबह आठ बजे देवकली विनशुनपुर निवासी मनोज कुमार राय अपने ट्यूबवेल पर टहल रहे थे। तभी नकाबपोश कुछ युवकों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने इन दोनों पिता पुत्र के साथ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के लुदुही निवासी अमित यादव, चकबगनी निवासी उदय यादव, कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा निवासी शिवम यादव, केवलापुर निवास प्रियांशु यादव सहित आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद ये मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। 3 दिसंबर 2024 को दोहरीघाट थाना क्षेत्र के खरकौली गांव निवासी संजीव राय खेत में पानी चलाने के लिए पाइप बिछाई थी। बार बार बाइक चढ़ाने से मना करने पर इन दोनों पिता पुत्र के अलावा खरकौनी निवासी राकेश राय, अभिषेक राय, आकाश राय उर्फ गोलू ने घर में घुसकर लाठी, डंडा और गड़ासा से पति पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में भी न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां प्राथमिकी विचाराधीन है।
विज्ञापन

डी-180 गैंग, अपने आर्थिक भौतिक लाभ के लिए अपराध करते हैं। इनका गिरोह जनपद स्तर पर सक्रिय है, कार्रवाई करते हुए अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। -रविंंद्रनाथ राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोपागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed