फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gangster Act imposed on five people including Pradhanpati in cattle smuggling case in mau

UP News: पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मऊ में प्रधानपति सहित पांच पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Sat, 07 Feb 2026 09:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 09:42 AM IST
सार

Mau News: मऊ जिले की पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर पुलिस ने प्रधानपति सहित पांच पर गैंगस्टर एक्ट लगाया। 

विज्ञापन
Gangster Act imposed on five people including Pradhanpati in cattle smuggling case in mau
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी के अनुमोदन पर दो साल बाद पशु तस्करी और हत्या के मामले में सरायलखंसी थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की तहरीर पर प्रधानपति सहित पांच के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। मामला 30 अक्तूबर 2023 का है। पुलिस ने पिकअप लदे चार पशुओं को बरामद किया था।

विज्ञापन


जांच में सामने आया ये सच
पुलिस जांच में पता चला कि सरगना बलिया के नरही थाना क्षेत्र के ईच्छा चौबे का पूरा निवासी मदन मोहन यादव उर्फ डब्लू ने कुल्हड़िया खास निवासी सरवन यादव, हलधरपुर थाना क्षेत्र के भुड़सुरी के प्रधानपति अभिषेक कुमार यादव उर्फ कन्हैया, नरेंद्र यादव और गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के डेहमा गांव निवासी अजीत कुमार यादव के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; BHU: यौन उत्पीड़न के आरोपी छात्र का पीएचडी पंजीकरण निरस्त, माफीनामा भी खारिज; पढ़ें- पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गैंग बनाकर संरक्षित पशुओं की दूसरे प्रांतों में तस्करी करते हैं। 30 अक्तूबर 2023 को सरवन यादव पिकअप में चार पशुओं को रस्सी से ले जा रहा था। पूछताछ में बताया कि उसके अन्य साथी आगे- आगे स्कॉर्पियों में जा रहे हैं। स्कॉर्पियों में सवार मदन मोहन यादव उर्फ डब्लू, नरेंद्र यादव, अभिषेक कुमार यादव उर्फ कन्हैया ने बताया कि पिकअप अजीत कुमार यादव की है, वो भी साथ में था। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने गो हत्या निवारण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद 7 दिसंबर 2023 को आरोपपत्र न्यायालय में भेज दिया था, जो हाजिरी में विचाराधीन है।

शासन के निर्देशानुसार पशु तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करनी है। सभी को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। -संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सरायलखंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed