फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gang rape of minor girl who came out to defecate

Mau News: शौच के लिए निकली नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 20 Dec 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of minor girl who came out to defecate
रानीपुर। जिले के रानीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा से गांव के पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार देर रात की है। आरोपियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब किशोरी घर से अकेले शौच करने निकली थी। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और पीड़िता को इस मामले में किसी को सूचना देने पर वायरल करने के साथ उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार रानीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसका परिवार मंगलवार की देर रात भोजन करने के बाद सो गया था। इस बीच देर रात करीब नौ बजे उसकी 14 साल की पुत्री शौच करने के लिए अकेेले अपने घर से सिवान की ओर चली गई। आरोप लगाया कि गांव के पांच लोगों ने उसकी बेटी को अकेला देखकर उसका अपहरण कर उसे गांव में स्थित दो सौ मीटर दूर ट्यूबवेल पर लेकर गए, जहां पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाने के साथ उसकी बेटी को धमकी दी कि इस घटना के संबंध में वह अपने परिवार के लोगों को सूचना न दे, वरना घर के दूसरे सदस्यों को भी मार देंगे। घटना के बाद उसकी बेटी डरी सहमी घर पहुंची और अपनी बड़ी बहन को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह, एसओ रानीपुर जगदीश विश्वकर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजने के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। सीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed