फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gang leader's son's property worth Rs 70 lakhs confiscated

Mau News: गैंग लीडर के बेटे की 70 लाख की संपत्ति कुर्क

Wed, 28 Aug 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gang leader's son's property worth Rs 70 lakhs confiscated
मऊ। सरायलखंसी थाना पुलिस व राजस्व टीम ने सुधीर सिंह पुत्र रमेश सिंह उर्फ काका आईआर 212 गैंग लीडर निवासी कैथौली थाना सरायलखंसी की बुधवार को अपराध से अर्जित 70 लाख की संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन


मौजा कोलबाजबहादुर, परगना निजामाबाद तहसील सदर जनपद आजमगढ़ में स्थित गाटा संख्या 474 रकबा 0.0176 में से रकबा 0.0091 जमीन कीमत लगभग 70 लाख को सुधीर सिंह ने अपनी बहन सुधा सिंह निवासी विशुनपुर, तहसील विद्यापीठ, जनपद वाराणसी को बैनामा किया था।
विज्ञापन




सीओ सीटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि अभियुक्त की बहन हस्तानांतरित भूमि की सिर्फ भू स्वामिनी है, इस भूमि का वास्तविक स्वामी अभियुक्त सुधीर सिंह है, जो संगठित अपराध करता है। अभियुक्त सुधीर सिंह एवं उसकी बहन के पास आय का ऐसा कोई वैध स्रोत नहीं है, जिससे उक्त भूखंड को खरीदा जा सके। बताया कि पुलिस अधीक्षक इलामारन ने इस भूखंड को कुर्क करने के लिए डीएम को पत्र लिखा था। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 21 अगस्त को इस भूखंड को कुर्क करने का आदेश दिया था। सरायलखंसी पुलिस ने भूखंड को कुर्क कर लिया। आरोपी का पिता गैंग लीडर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed