फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fungal infection due to rain water, wounds are being formed due to itching..

Mau News: बारिश के पानी से फंगल इन्फेक्शन, खुजली से बन रहा जख्म

Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fungal infection due to rain water, wounds are being formed due to itching..
मऊ। बारिश और उमस से त्वचा, कान और पेट रोग की परेशानियां बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों ओपीडी में वायरल फीवर, उल्टी, दस्त के साथ के साथ कई मरीजों में फंगल इन्फेक्शन, एलर्जी और बाल टूटने की दिक्कत मिल रही है। इतना ही नहीं खुजली से जख्म भी बन रहे हैं।जचिकित्सक दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बारिश के कारण पेट में संक्रमण, टायफायड, डायरिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इसमें कई बार दूषित पानी और खाद्य सामग्री से मर्ज बढ़ रहा है। शुक्रवार को ओपीडी में 1038 मरीज आए, इनमें आधे में ये परेशानी मिली। बाल रोग डॉक्टर सीएस साहनी ने बताया कि ऐसी परेशानी बच्चों में भी मिल रही है। इनको तेज बुखार भी आ रहा है। शुक्रवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज आए।
विज्ञापन

इन बातोें का रखें ख्याल
- गीले कपड़े देर तक पहनने से बचें। शरीर को सूखा रखें।
- बालों को सूखा रखें, तौलिया से बालों को बांधकर न रखें।
- गले-कटे हुए रखे फल न खाएं। पानी को उबालकर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed