फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fruits distributed among women on the completion of 10 years of the campaign.

Mau News: अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर महिलाओं में बांटे गए फल

Wed, 10 Jun 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fruits distributed among women on the completion of 10 years of the campaign.
फतहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओ की जांच करते चिकित्सक।संवाद
मऊ। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सीएचसी घोसी में मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 260 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 38 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। जांच के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम सीएचसी घोसी के अंतर्गत आने वाले सभी पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर भी आयोजित किया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डाॅ. एचके पंकज ने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक और संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला चिकित्साधिकारी डॉ. संगीता, स्टाफ नर्स मंजू, सुशीला एवं खुशबू, चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल सोनकर, डॉ. एसएन आर्य, डॉ. जेएच चौधरी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक एजाज अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed