{"_id":"5feb72bb8ebc3e3f7d1e2201","slug":"freezing-winds-increase-bonfire-not-burning-mau-news-vns5662260102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, नहीं जल रहे अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, नहीं जल रहे अलाव
विज्ञापन
मंगलवार को ठंड के बीच नगर के बंधा रोड से कुछ इस तरह से जाते बाइक सवार।
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में बर्फीली हवा के चलते शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह काम पर जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर के प्रकोप से रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है। ठंड से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी नगर पंचायतों और ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जल रहे हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने के चलते लोगों को राहत तो मिली, लेकिन हल्की धूप रहने से ठिठुरते रहे। गर्म कपड़ों में लोग दिन भर पैक रहे। सुबह काम पर जाने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बर्फीली हवा के चलने के चलते रेलवे, रोडवेज के प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था। ठंड बढ़ जाने के बाद भी नगर पंचायतों तथा ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाया जा सका है। जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक तहसीलों को 50-50 हजार रुपया अलाव जलवाने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। शाम होते हीठंड के खौेफ से पटरी दुकानदार भी अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं।
इस संबंध में डीसीएसके पीजी कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर सिंह का कहना था कि ठंड में वायुमंडल की बाउंड्री लेयर नीची हो जाती है, ऐसे में एयरोसोल ऊपर नहीं जा पाते और पृथ्वी की निचली सतह पर ही घूमते रहते हैं। जब तक हवा चलती है, इनका विचरण होता रहता है लेकिन जैसे हवा रुक जाती है, यह नमी का साथ पाकर स्मॉग बना लेते हैं और एक स्थान पर स्थिर हो जाते हैं।
विज्ञापन
तापमान
29 दिसंबर 2019
अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस
29 दिसंबर 2020
अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस