फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Free treatment for road accident victims in private hospitals

Mau News: निजी अस्पतालों में भी सड़क दुर्घटना में घायलों का होगा निशुल्क इलाज

Wed, 07 Jan 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Free treatment for road accident victims in private hospitals
सड़क दुर्घटना में घायलों को आप बेहिचक प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करा सकते हैं। आपसे बिना पैसा मांगे अस्पताल में तत्काल उपचार शुरू होगा। ऐसा केंद्र सरकार की कैशलैस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम-2025 के तहत संभव हो पाया है।
विज्ञापन

इस योजना को लेकर डीएम प्रवीण मिश्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में मौजूद जिले के सभी प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों, हॉटस्पॉट के नजदीक सभी सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों से सड़क दुर्घटना में घायलों का तत्काल उपचार शुरू करने की अपील की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए 1.50 लाख रुपये या एक सप्ताह तक इलाज किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत जिला सड़क सुरक्षा समिति 1.50 लाख रुपये तक खर्च वहन करेगी। अस्पताल संचालकों से कहा कि खर्च की चिंता ना करें, उसे आपको उपलब्ध कराया जाएगा।
दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर में इलाज शुरू होने से कई व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों से किसी भी प्रकार का कोई सवाल जवाब नहीं किया जाएगा, न ही उन्हें किसी भी कानूनी परेशानी का सामना करना होगा।

बताया कि बीते साल सड़क दुर्घटनाओं में 45 फीसदी से अधिक बाइक चालकों की मौत हुई है, जिसमें 60% से अधिक 18-45 वर्ष के युवा थे। बताया कि 70 फीसदी दुर्घटनाएं वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हुई हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह, डॉ. संजय सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed