फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Free Bijli Ki Baat with Janata' campaign launched

‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान शुरु

Tue, 19 Oct 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
'Free Bijli Ki Baat with Janata' campaign launched
मऊ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत ने मंगलवार को बताया कि अक्तूबर में ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान की शुरुआत सुल्तानपुर के कादीपुर से प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने की थी। उन्होंने जनसभा कर इस मुद्दे पर जनता की राय जानी और 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को मुफ्त बिजली सहित बकाया बिल माफ करने की अरविंद केजरीवाल की गारंटी वाला कार्ड नागरिकों से भरवाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि आम आदमी पार्टी का यह अभियान जिले में बहुत ही तेजी के साथ चल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस अभियान के जरिए लोगों को गारंटी कार्ड भर कर दे रहे हैं। पदाधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से जनता को यह गारंटी दे रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को मुफ्त बिजली देने के साथ बकाया बिजली बिल माफ कर दिया जाएगा। कहा कि ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान की सफल शुरुआत ने 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का संकेत दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed