{"_id":"63937c892b8fa419c9698fe9","slug":"fraud-of-50-thousand-case-filed-mau-news-vns687632956","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 50 हजार की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 50 हजार की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मध्यप्रदेश के भोपाल शहर निवासी एक फर्म मालिक ने मेवा-मसाला की आपूर्ति का झांसा देकर एक व्यापारी से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। बाद में न तो माल भेजा और न ही कोई सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भोपाल स्थित फर्म के मालिक के खिलाफ जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।
वलीदपुर कस्बा के डीह निवासी मुहम्मद जमशेद की कस्बा में मसाला और सूखा मेवा की होलसेल दुकान है। सोशल मीडिया पर सूखा मेवा और मसाला आदि की होलसेल की बिक्री का विज्ञापन देख उसे फोन नंबर पर संपर्क किया। उधर से बताया गया कि वह मध्यप्रदेश के भोपाल में मसाले और सूखे मेवे का होलसेल व्यापारी है। मोबाइल से बातचीत के दौरान उधर से बताया गया कि अगर 50 हजार एडवांस भेज दे तो उसे ढाई लाख रुपया का माल भेज दिया जाएगा।
जमशेद ने अप्रैल माह में पंजाब नेशनल बैंक के अपने खाते से 50 हजार रुपये फर्म के नाम ट्रांसफर कर दिया। दूसरी तरह से तथाकथित फर्म मालिक द्वारा लगभग ढाई लाख रुपया की एक फर्जी बिल भेज कर उसे माल की आपूर्ति की सूचना दी गई। काफी दिनों तक इंतजार के बाद भी मुहम्मद जमशेद के पास मेवा-मसाला नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
बाद में पीड़ित जमशेद ने फोन किया तो एक दो बार बातचीत के बाद फर्म के मालिक ने फोन उठना भी बंद कर दिया। दूसरे नंबर से बात करने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जमशेद की तहरीर पर भोपाल स्थित उक्त फर्म के मालिक के खिलाफ जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच करने में जुटी है।