फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four women looted jewelery worth lakhs on the pretext of cleaning the jewelery

Mau News: गहना साफ करने का झांसा देकर चार महिलाओं का उड़ाया लाखों का आभूषण

Sun, 22 Jan 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four women looted jewelery worth lakhs on the pretext of cleaning the jewelery
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र में दुबारी के बिचला टोला में दो महिला ठगों ने पांच महिलाओं को गहना साफ करने का झांसा देकर उनके लाखों के आभूषण उड़ा दिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। सौंपी तहरीर के अनुसार, दुबारी ग्राम पंचायत के हरिजन बस्ती बीचला टोला निवासी कालिंदी देवी, सरिता देवी, मंशा देवी, रीता देवी, बदामी देवी ने बताया कि दो महिलाएं बीते एक सप्ताह से मुहल्ले में घूम रही थीं। पहले यह पुराने बर्तनों की जगह नए बर्तन दिया करती थीं। बताया कि उन लोगों से पहले भी वह लोग बर्तन ले चुकी हैं। इसी बीच शनिवार को दोनों महिलाएं एक बार फिर मुहल्ले में आईं और आभूषण को साफ करने की बात कही। इस पर महिलाओं ने इन पर भरोसा करते हुए आभूषण दे दिए। उन्होंने उसे साफ कर एक काले कपड़े में लपेट कर थोड़ी देर बाद खोलने को कहा और चली गईं। कुछ देर बाद जब महिलाओं ने थैली खोली तो उसमें आभूषण नहीं थे। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिलाओं ने बताया कि ठग महिलाओं ने तीन मंगलसूत्र, तीन कान के फूल, चांदी की बिछिया, चांदी की ही आठ पैजनी सहित करीब एक लाख रुपये के ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed