फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four teenagers drowned in Tamasa, one died

तमसा मे चार किशोर डूबे, एक की मौत

Sat, 16 Apr 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four teenagers drowned in Tamasa, one died
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के बेलवाघाट स्थित तमसा नदी में शनिवार की दोपहर अपने दोस्तों संग नहाने गए चार किशोर डूब गए। इससे एक की मौत हो गई। जबकि तीन को बचा लिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालने के बाद पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया। जवान बेटे की मौत से स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के खीरीबाग निवासी अम्मार (14) अपने तीन दोस्तों के साथ शनिवार की दोपहर को परिवार को बिना बताए नदी नहाने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में नहाते समय सभी चारों नदी की बीच धारा में चले गए और अचानक डूबने लगे। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर नदी में छलांग लगा दी। वहीं कुछ लोग नाव लेकर बचाने में जुट गए। किसी तरह तीन किशोरों को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया, जबकि अम्मार की डूबने से मौत हो गई। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद मृतक किशोर के स्वजन को भी इसकी जानकारी हो गई। सभी रोते बिलखते नदी के किनारे पहुंच गए। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाने के बाद बेलवाघाट पुलिस चौकी ले गई। यहां पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बेटे की मौत से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed