फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four people injured in mutual enmity

आपसी रंजिश में मारपीट, चार घायल

Sat, 28 Nov 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in mutual enmity
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के माछिल जमीन माछिल गांव में आपसी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने शुक्रवार की देर रात एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। क्षेत्र के माछिल जमीन माछिल निवासी रोशन चौहान की पड़ोसी रामलक्षन चौहान से पुरानी रंजिश है। आरोप है कि मंगलवार को रामलक्षन चौहान, भृगुनाथ, अनिता पत्नी रामसेवक, अशरफी पत्नी भृगुनाथ रोशन को गाली देने लगे, मना करने पर पीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की अनिता देवी पत्नी रामसेवक ने रामनाथ, विशाल एवं रोशन, गुड़िया एवं नेहा पुत्री गण रामनाथ, शीला पत्नी रामनाथ रोशन आदि पर गाली देते हुए मारने-पीटने का आरापे लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed