फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four lakh theft by cutting the bar of the courtyard

आंगन का सरिया काटकर चार लाख की चोरी

Tue, 28 Sep 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Four lakh theft by cutting the bar of the courtyard
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चालिसवा गांव में अज्ञात चोर छत की सरिया काटकर घर में घुसे और नगदी समेत आभूषण चुरा लिया। गृहस्वामी घर के चारो तरफ पानी भरे होने के कारण अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। मंगलवार को जब वह लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चालिसवां निवासिनी विमला प्रजापति पत्नी महेंद्र प्रजापति घर के चारो तरफ भारी जलजमाव के कारण अपने रिश्तेदार के घर गए थे। चार दिन बाद घर लौटे तो घर के भीतर की स्थित देखकर सन्न रह गए। चोर छत के आंगन में लगी सरिया को काटकर घर में घुसे थे। विमला ने बताया कि अलमारी में रखे ढ़ाई लाख रुपए के आभूषण और 50 हजार नगदी, टीवी, पंखा सहित कुल चार लाख रुपए का सामान चोरों ने चुरा लिया है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, मगर पीड़ित द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed