फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four injured in car and auto collision

Mau News: कार और ऑटो की टक्कर में चार घायल

Tue, 06 Feb 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Four injured in car and auto collision
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित यहियाचक गांव की मोड़ के पास सोमवार की देर शाम एक कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। ऑटो में बैठे चालक सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों कोे सीएचसी भेजा, जहां से गंभीर बद्री राम को चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। थाना क्षेत्र के रहने वाले बद्री राम (30) वर्ष पुत्र हरिनंदन राम निवासी सिरसा गांव अपने परिवार के साथ सुमन (28) वर्ष, पुत्री गुड्डी (14) वर्ष को एक ऑटो से लेकर सोमवार की शाम सात बजे अपने घर जा रहा था कि सामने से गाजीपुर की तरफ से तीव्र गति से आ रही एक कार से यहियाचक गांव के मोड़ के पास ऑटो की भिड़ंत हो गई। जिसमें ऑटो चालक रामनाथ पाल (40) वर्ष निवासी रस्तिपुर थाना तरवां आजमगढ़ सहित सभी घायल हो गए। जिसमें बद्री राम (30) वर्ष गंभीर घायल हुआ। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed