{"_id":"5b65f11c4f1c1ba03e8b51c1","slug":"four-days-power-supply-in-chirayyakot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिरैयाकोट में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिरैयाकोट में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
mau
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का पोल गिरने से चिरैयाकोट कस्बे में बीते चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से छह सौ घर अंधेरे में हैं। वहीं, पेयजलापूर्ति नहीं होने से लोग पानी के लिए भी परेशान हैं। उधर शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हैं जबकि समस्या का समाधान नहीं होने पर कस्बावासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
चिरैयाकोट उपकेंद्र से नगर में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए बिजली के पोल और बिछाए गए तारों को कई सालों से बदले न जाने के चलते यह जर्जर हो चुके है। थोड़ा सा लोड या तेज हवा से तार टूटकर गिर रहे। जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। 31 जुलाई की शाम भी बारिश और आंधी से बिजली का पोल टूटकर गिर गया। जिससे औसतपुर गांव के वार्ड नंबर 5, 9 और 10 के लगभग 600 घरों की बिजली गुल हो गई है। बीते चार दिनों से बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को जहां रात में अंधेरे और भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। वहीं पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। कई दिनों से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर उपभोक्ता विभागीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा चुके है। क्षेत्रीय मु.सादिक, ओहाब, महमूद, ऐतसाम, राकेश राम, जितेंद्र राम, सलाउद्दीन, हेसामुद्दीन, शोभा राम, गुड्डू राम, सुधई राम ने चेतावनी हैं कि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर मजबूरन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
इस बावत चिरैयाकोट उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रदीप कुशवाहा का कहना है बिजली आपूर्ति बहाल के लिए खंभा लगाया जा रहा था, लेकिन लोगों के विरोध के चलते खंभा नहीं लगने से आपूर्ति शुरु नहीं हो सकी। हांलाकि जल्द ही दूसरे जगह पर खंभा लगाने के आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।