{"_id":"635d7d25fe70791c91731d24","slug":"four-arrested-with-three-stolen-bikes-mau-news-vns6810735143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन बाइक के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की तीन बाइक के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बाइक चोरी के आरोप में चार चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों का चालान कर दिया।
मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सलाहाबाद मोड़ पर शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुकेश कुमार पुत्र श्रीमल राम निवासी भरलाई बैराजपुर तथा राजू चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी महराबंधा को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस कागजात देखने के साथ ही आनलाइन नंबर चेक किया। बाइक का ई-चालान एप से सर्च करने पर वाहन का नंबर प्लेट बदला हुआ मिला।
इसके बाद पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह बाइक चोरी करते हैं। चोरी की बाइक को दोस्त रवि चौहान निवासी इटौरा तथा चंदन चौहान पुत्र नंदू चौहान निवासी ओनराइच की मदद से बेचते हैं। बताया कि इन दोनों की बाइक रिपेयरिंग की दुकान क्रमश: इटौरा चट्टी तथा महराबंधा चट्टी पर है। दुकानों पर ही बाइकों बेचा जाता है।
विज्ञापन
बाइक चोरी करने के बाद उसके पार्ट्स को खोलकर बेचा जाता है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर दोनो आरोपियों को उनकी दुकानों से गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाइक तथा एक बाइक के पार्ट्स बरामद किए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया।