{"_id":"4a31609f4e731e61afb64a148572d543","slug":"four-arrested-in-providing-sim-rogues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों को सिम मुहैया कराने में चार गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों को सिम मुहैया कराने में चार गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी नंबरों से आए दिन व्यापारी, चिकित्सकों को मिल रही धमकी पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई थी। इसे लेकर कई नंबरों की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शनिवार को फर्जी सिम बेचने वाले चार लोगों को पकड़ा। उनके पास से मुहर, फर्जी आईडी प्रूफ एवं 310 प्री एक्टीवेटेड सिम बरामद हुए।
इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में किया। बताया कि चिकित्सक डा. सत्यानंद राय, व्यापारी सहित कई लोगों को धमकी दिए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। चिरैयाकोट के एक मामले में एक नंबर से दी गई धमकी की जांच पड़ताल की गई तो मामला खुलने लगा। इस बीच कई मामलों में फर्जी नाम और पते से सिम जारी होना पाया गया। पुलिस ने फर्जी सिम बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए प्रेमनरायन सिंह निवासी गोकुलपुरा थाना रानीपुर, प्रमोद यादव निवासी नवापुरा, संदीप कुमार निवासी भुसुवां एवं सतीश कन्नौजिया को गिरफ्तार किया।
इसमें प्रेम नरायन सिंह डिस्ट्रीब्यूटर है और अन्य उसके सहयोगी एवं रिटेलर हैं। बताया कि प्रेमनरायन सिंह अपने सहयोगियों की सहायता से फर्जी आईडी प्रूफ से विभिन्न कंपनियों के सिम को प्री एक्टीवेट कराता था और उसे महंगे दामों में बदमाशों को बेचता था। उसके पास से प्री एक्टीवेटेड 310 सिम बरामद हुए। रिटेलर एवं सहयोगी डिस्ट्रीब्यूटरों का भी प्रति सिम 50 रुपये कमीशन फिक्स था। इसके चलते वह भी उसके कार्य में तन मन से जुटे हुए थे। यही नहीं उन्होंने फर्जी रिटेलरों के नाम से काफी संख्या में आईडी प्रूफ पर लगने वाली मुहर भी स्वयं ही बनवा रखी थी। इसी जांच पड़ताल में हाल में ही चिकित्सक डा. सत्यानंद राय को धमकी दिए जाने के मामले में एक डिस्ट्रीब्यूटर को भी जेल भेजा गया था।