फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four and a half acres of wheat crop burnt while roasting Horha

Mau News: होरहा भूजते समय साढ़े चार बीघे गेहूं की फसल जली

Tue, 09 Apr 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Four and a half acres of wheat crop burnt while roasting Horha
बोझी बाजार। घोसी कोतवाली को करनपुर गांव में सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे होरहा भूजने के दौरान गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाते तब तक साढ़े चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। करनपुर गांव में छोटे बच्चे होरहा भूज रहे थे। इसी दौरान तेज पछुआ हवा चलने से मुरली शर्मा, सरगुन, लालजी यादव और राधेश्याम की फसल जल गई। ग्रामीणों ने पानी, लाठी डंडे और झाड़ियों से पीटकर आग बुझाया। संवाद
विज्ञापन

राख की चिंगारी से 15 मड़ईयां और उसमें रखे सामान जले
दुबारी। मधुबन के ग्राम पंचायत दुबारी के कौड़ीपुर में सोमवार दोपहर 12 बजे राख की ढेर से निकली चिंगारी ने 15 मड़ईयों को जलाकर राख कर दिया। उसमें रखे गेहूं, अन्य सामान और भूसा जल गये। लपटें उठती देख ग्रामीण बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कुछ बचाया नहीं जा सका। तेज पछुआ हवा के कारण आग ने एक घंटे में सभी मड़ईयां जल गईं। कौड़ीपुर गांव निवासी बेचन यादव के घर के पास राख की ढेर रखी थी। दोपहर में तेज हवा से चिंगारी निकली जिससे वीरेंद्र यादव की मड़ई जलने लगी। आग की लपटों को देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। पछुआ हवा के चलते आग की तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते बगल में स्थित जीऊत यादव, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव और राधा यादव की मड़ई जलने लगी। उसमें रखा सारा सामान कुछ ही मिनटों में जल गया। सुरेंद्र यादव की पत्नी का आरोप है कि सूचना देने के दो घंटे बाद दमकल टीम पहुंची। दमकल की गाड़ी पहले पहुंच जाती तो नुकसान कम होता। इस घटना में वीरेंद्र यादव की दो मड़ई और उसमें रखा दो ट्रॉली भूसा और 20 क्विंटल गेहूं जल गया। जीऊत यादव की दो मड़ई तथा उसमें रखा गेहूं भूंसा जल गया। सुरेंद्र यादव की दो मड़ई के साथ उसमें रखा गेहूं भूसा और अन्य सामान सामान जल गया। जितेंद्र की पांच मड़ईयां, उसमें रखी तीन साइकिल, एक मोटर, करासर और अन्य सामान जल गया। राधा का तीन मड़ई और उसमें रखा गेहूं भूसा सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

-------------

खेत में काटकर छोड़ी गई डेढ़ बीघे जमीन राख
चिरैयाकोट। छपरा चकबदरुद्दीन गांव में खेत में काटकर छोड़ी गई डेढ़ बीघा गेहूं की फसल में रविवार को आग लग गई। जब तक ग्रामीण पहुंचकर आग बुझाते पूरी फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक कुछ नहीं बचा था। छपरा चकबदरुद्दिन गांव निवासी खालिद अंसारी और जियाउल अंसारी का डेढ़ बीघा गेहूं की फसल काटकर मड़ाई के लिए खेत में रखी थी। रविवार को कारणों से पहले खालिद अंसारी के खेत में आग लगी और देखते देखते जियाउल की फसल तक फैल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed