फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four accused arrested in 72 hours of violence

वारदात के 72 घंटे में चार आरोपी पकड़े

Wed, 17 Oct 2018 10:52 PM IST
mau
mau Updated Wed, 17 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in 72 hours of violence
चोरी का खुलासा करते एएसपी शैलेंद्र श्रीवास्तव। - फोटो : mau
थाने की पुलिस ने तीन दिन पूर्व खरिहानी रोड पर मौजूद मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना 72 घंटे में पर्दाफाश किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 20 मोबाइल सेट और 40 हजार रुपये बरामद किए। साथ ही चोरी में प्रयुक्त लोहा काटने की आरी भी हासिल की। डीआईजी आजमगढ़ ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की रात करमी ट्यूबवेल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुुखबिर ने कुछ लोगों के सुल्तानीपुर रानीपुर मार्ग पर स्थित भैंसई नदी के पुल पर चोरी के सामानों का बंटवारे की सूचना दी। पुलिस ने दो रास्तों से बदमाशों की घेराबंदी शुरु की। एएसपी ने बताया कि वहां पर चार लोग चोरी के सामानों का बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में  20 मोबाइल और 40 हजार रुपया नगद तथा चोरी मेें प्रयुक्त लोहा काटने की आरी बरामद हुई।
विज्ञापन


पकड़े गए चोरों में रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी लालू कुमार उर्फ गोविन्द पुत्र जवाहरलाल राम और विशाल उर्फ विक्रांत कुमार, तथा आजमगढ़ जिले जहानागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर टड़वां गांव निवासी सोनू उर्फ सतेन्द्र पुत्र नरायन राम और चंदन कुमार पुत्र राम बदन राम हैं। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed