फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Foundation stone laid for Utsav Bhawan in Phulpur, to be constructed with an expenditure of Rs 1.42 crore

Mau News: फूलपुर में उत्सव भवन का शिलान्यास, 1.42 करोड़ रुपये से होगा निर्माण

Sun, 05 Apr 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for Utsav Bhawan in Phulpur, to be constructed with an expenditure of Rs 1.42 crore
फूलपुर में पंचायत उत्सव भवन का  शिलान्यास करते एमएलसी बिच्छेलाल राजभर।संवाद
फतेहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के फूलपुर ग्राम पंचायत में शनिवार को विधान परिषद सदस्य बिच्छेलाल लाल राजभर ने उत्सव भवन का शिलान्यास किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में फूलपुर में जिले का पहला उत्सव भवन बनाने की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

इसके लिए 1.42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बिच्छेलाल राजभर ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक कार्यों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

साथ ही, गांव के और आसपास के गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए अतिरिक्त धन खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शोभा लाल, अविनाश यादव मंटू, मार्कंडेय राजभर, सुभासपा जिलाध्यक्ष रमेश राजभर, जेई प्रवीण कुमार, नीतीश राव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed