फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Former Chief Secretary paid tribute to the immortal martyrs, expressed displeasure after seeing the dirt in the martyr memorial complex

Mau News: पूर्व मुख्य सचिव ने अमर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन, शहीद स्मारक परिसर में गंदगी देख जताई नाराजगी

Mon, 28 Oct 2024 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Secretary paid tribute to the immortal martyrs, expressed displeasure after seeing the dirt in the martyr memorial complex
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र रविवार को शहीद स्मारक कटघरा शंकर पहुंचे। यहां उन्होंने कायाकल्प योजना के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण किया। मधुबन कांड में शहीद हुए इस धरती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। साथ में सीडीओ प्रशांत नागर भी रहे। निरीक्षण के दौरान शहीद स्मारक परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

बीडीओ फतेहपुर मंडाव दिवाकर सिंह को अविलंब साफ-सफाई कराने को कहा। पूर्व मुख्य सचिव ने आम लोगों से भी अपील की कि सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई केवल सरकार के भरोसे न छोड़ें। हमारी भी जिम्मेदारी है कि शहीद स्मारक और उसके आसपास स्वच्छता बनाएं रखें।
विज्ञापन


मधुबन के कटघरा शंकर स्थित इस शहीद स्मारक का लगभग एक साल पूर्व सुंदरीकरण हुआ था। इसे तत्कालीन मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की पहल पर ही कायाकल्प योजना के तहत आकर्षक रंग-रूप दिया गया था। निर्माण के कुछ माह तक तो यहां सबकुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन नियमित देख-रेख एवं साफ-सफाई के अभाव में फिर से परिसर एवं आसपास गंदगी होनी शुरू हो गई। ऐसे में पूर्व मुख्य सचिव के दौरे के बाद यह उम्मीद है कि ज़िम्मेदार इसकी उचित देखभाल करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम अखिलेश सिंह यादव, तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुवंर सिंह शुभम, ग्राम प्रधान भोला, सौरभ सिंह, अशोक लोहिया, वकील अहमद,राहुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed