{"_id":"2ea853d3aaf19d6d232bf5ffe2b61cbd","slug":"form-sold-in-the-tight-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में फार्म बिके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में फार्म बिके
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 32 प्रत्याशियों ने आवेदन फार्म खरीदा।
नामांकन फार्म बिक्री के दौरान छात्रों की काफी भीड़ महाविद्यालय के बाहर जुटी रही। मंगलवार को महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में नामांकन होगा। सोमवार को सुबह 10 बजे से नामांकन फार्मो की बिक्री शुरू हुई।
पर्चा बिक्री के दौरान सुरक्षा का जयजा लेने पहुंचे सीओ सिटी सुशील कुमार ने महाविद्यालय के प्राचार्य डा.शिवशंकर सिंह से सुरक्षा के विषय पर चर्चा किया। वहीं गेट पर पुलिस और कालेज प्रशासन की कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन
नामांकन फार्म की खरीदारी के लिए स्वयं प्रत्याशी ही फार्म लेने अंदर पहुंचा। फार्म बिक्री में अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष पद के लिए चार, महामंत्री पद के लिए 6, विज्ञान संकाय पद के लिए 2, कला संकाय पद के लिए 9 और पुस्तकालय मंत्री के लिए 7 फार्म की खरीदारी हुई।
पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को नामांकन के लिए महाविद्यालय प्रशासन के साथ बैठकर सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति बनाई। विव के प्राचार्य डा.शिवशंकर सिंह ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी के नियमों के अनुसार होगा। जो भी छात्र इन नियमों को तोड़ता पाया जाएगा उसका पर्चा निरस्त कर दिया जाएगा।