फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Foreigners found in the district, infected hotspot increased: DM

जिले में विदेशी मिले, संक्रमित तो बढ गया हॉटस्पॉट ः डीएम

Sun, 14 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Foreigners found in the district, infected hotspot increased: DM
मऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में अभी तक मऊ जिले में काफी कम संख्या में संक्रमित मिले है। इम्युनिटी पॉवर ठीक होने के कारण अब तक संक्रमित मिले मरीजों में 54 के ठीक होने से एक्टिव मरीजों की संख्या न के बराबर हो गई थी। लेकिन प्रवासियों के आने का क्रम जारी रहने का परिणाम है कि संख्या शून्य नहीं हो रही। इसी क्रम में रविवार को विदेश से आए दो और मुंबई से आए एक प्रवासी के संक्रमित मिलने से एक बारगी संक्रमितों की संख्या ही नहीं बल्कि हॉट स्पॉट भी बढ़ गया। रविवार की दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या कंट्रोल में रहने के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से भेजी गई नोडल अधिकारी वैशाली शेखर को आज वापस बुला कर उन्हें वाराणसी भेजा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को मिले संक्रमितों में एक प्रवासी रूस के मास्को शहर से तो दूसरा ओमान से आया था। जबकि तीसरी संक्रमित महिला मुंबई से चलकर आई थी।
विज्ञापन

विदेशी प्रवासी मऊ आने के बाद घर न जाकर क्वारंटीन हो गए थे। लेकिन महिला की हिस्ट्री घर जाने की थी। इसके चलते महिला के परिवार के चार सदस्यों को क्वारंटीन किया गया। प्रेसवार्ता में मौजूद सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि अबतक जिले के हर ब्लाक और तहसील क्षेत्रों से 2933 की सैंपलिंग कराई गई। इसमें से 2707 की रिपोर्ट मिल चुकी है। लेकिन 2648 निगेटिव मिले, जबकि 62 संक्रमित मरीज मिले है। इसमें से 54 डिस्चार्ज होकर घर जा चुकें है। जबकि सात एक्टिव मरीज है। जिनका परदहां स्थित कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed