फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Foreign daughter-in-law was seen happy with Lakshmi

लक्ष्मी के साथ खुश दिखी विदेशी बहू

Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Foreign daughter-in-law was seen happy with Lakshmi
मऊ/कोपागंज। विदेशी बहू मारिया ऐला सरदुवा मंगलवार को महिला पुलिसकर्मी लक्ष्मी के साथ काफी खुश दिखी। दरअसल नगर पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कोई जगह न देने पर कोपागंज पुलिस ने फिलिपींस न जाने तक उसे पुलिसकर्मी लक्ष्मी के साथ उसके घर पर रखने का निर्णय लिया। पुलिस का कहना है कि वापस विदेश न जाने तक मारिया पुलिस कर्मी लक्ष्मी के साथ ही रहेगी। फिलिपींस निवासी मारिया ऐला सरदुवा सोमवार की दोपहर अपने ससुराल हिकमा गाढ़ा से नाराज होकर थाने पहुंची और फिलिपींस न जाने तक ससुराल के बजाए पुलिस सुरक्षा में रुकने की जिद करने लगी। काफी समझाने के बाद महिला के ससुराल न जाने पर पुलिस उसे कोपागंज में ठहराने के लिए कवायद में जुटी है। सोमवार की शाम तक नगर पंचायत द्वारा कोई जगह न उपलब्ध करा पाने पर थाने में तैैनात महिला आरक्षी लक्ष्मी के भातकोल मार्ग स्थित उसके घर में ही उसे साथ रखा गया है। एसओ हरेराम मौर्या ने बताया कि महिला को वापस उसके देश भेजने की कवायद जारी है। जब तक महिला अपने देश वापस नहीं पहुंच पाती है जब तक वह महिला पुलिसकर्मी की अभिरक्षा में उसके साथ उसके घर पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed