फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Follow the principles of the Constitution - District Judge

संविधान के सिद्धांतों का करें पालन - जिला जज

Thu, 26 Nov 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Follow the principles of the Constitution - District Judge
मऊ। संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को दीवानी कचहरी के सभागार में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान में दिए गए आदर्शों को आत्मसात करने के साथ ही उसके सिद्धांतों का पालन करने को कहा। जिला जज जितेंद्र कुुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संविधान में उल्लेखित प्रस्तावना और कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा, न्यायाधीश आदिल आफताब अहमद, सचिव सत्यवीर सिंह और बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। जिला जज ने सभी को 71वें संविधान दिवस की बधाई दी, बोले भारत का संविधान विश्व का सबसे अच्छा संविधान है। इसमें सभी के मौलिक अधिकार, कर्तव्य, धर्म उपासना की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आदि प्रावधानों को समाहित किया गया है। सभी को संविधान में दिए गए आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस दौरान बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय, एडीजे रामराज, सिविल जज जूनियर डिवीजन शैलेश सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक पांडेय, परिवार न्यायालय की काउंसलर हुमा रिजवी आदि लोगों ने अपने विचारों को व्यक्त किया। गोष्ठी में एडीजी बुद्धिसागर मिश्रा, एडीजे फूलचंद पटेल, एडीजे आराधना रानी, एडीजे सुरेश कुमार गुप्ता, एडीजे आसिफ इकबाल रिजवी, एडीजे शहिब जेहरा, सीजेएम विनोद शर्मा ,सिविल जज शुभम वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने ली शपथ
मऊ। संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर के डीसीएसके महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एके मिश्रा ने प्राध्यापकों तथा एनसीसी कैडेटों तथा विद्यार्थियों को शपथ दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने कहा कि सन 1950 में भारत का संविधान तैयार कर पूर्णरूपेण लागू किया गया था। कहा कि भारतीय संस्कृति में अधिकारों एवं कर्तव्यों के संतुलन से मानवीय गरिमा स्थापित होती है। इसलिए संविधान निर्माताओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में मूल अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों के संतुलन में सविधान का महत्व पर वेबीनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में नेहरू युवा सामाजिक समरसता सेवा समिति रजडीहा के महासचिव शेर नारायण सिंह ने कहा कि अनेकता में एकता और सर्वधर्म सद्भाव, समानता की भारतीय संस्कृति का प्रतीक ही भारतीय संविधान है। अंत में जनपद के कोने कोने पर मौजूद युवा क्लबों के 241 सदस्यों एवं पदाधिकारियों को संविधान के प्रस्तावना का दाहिना हाथ उठवाकर पाठ कराया एवं संविधान के व्यवरूथा के अनुरूप आचरण अपनाने का संकल्प दिलवाया गया।

अमिला: भारतीय संविधान विश्व के सभी संविधानों में सर्वश्रेष्ठ संविधान है। भारत का संविधान सबको समानता का हक और अधिकार देता है, संविधान की बदौलत देश का कोई भी व्यक्ति अपनी योग्यता से देश के किसी भी पद पर आसीन हो सकता है। उक्त बातें बसपा मंडल-आजमगढ़ के सेक्टर प्रभारी राम प्रसाद चौधरी जिले के मधुबन विधानसभा के नई बाजार में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान अभय पटेल, राकेश सोनकर, प्रिंस कुमार, धनंजय सोनकर, मनोज कुमार, रामाश्रय यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed