{"_id":"585d714c4f1c1b2e4ee3b126","slug":"fog-stalemate-with-the-speed-of-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह 10 बजे कुछ इस तरह का दिखा नजारा, कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की शाम को अचानक शुरू हुए कोहरे का असर शुक्रवार की सुबह देखने को मिला। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क नहीं दिखाई पड़ने की वजह से गुरुवार की रात से शुक्रवार की सुबह के बीच दो सड़क हादसे हुए। इसमें पांच लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बतातें चलें रविवार के बाद कोहरे का कहर समाप्त हो गया था, इसबीच गुरुवार की शाम को अचानक कोहरा शुरु हुआ। शाम से शुरु हुआ कोहरा शुक्रवार की सुबह तक पूरी तरह से फैल गया था। इसका परिणाम रहा कि सुबह कोहरे की चादर होने के कारण सड़क पर साफ नहीं दिखाई पड़ रहा था।
इसका परिणाम हुआ कि वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। रानीपुर संवाददाता के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के महासो मोड़ के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर गढ्ढे में पलट गई। बतातें चलें कि फोर लेन का निर्माण होने के कारण सड़क खोदी गई है।
विज्ञापन
हादसे के दौरान वाहन में सवार चालक सहित आठों व्यक्ति सुरक्षित रहे। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह हलधरपुर थाना गेट के सामने आटो और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आटो में सवार पांच श्रद्धालु घायल हुए। हलधरपुर संववाददाता के अनुसार घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
यहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने एक महिला की हालत गंभीर बताया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त आटो में सवार घायल रतनपुरा स्थित देवी मंदिर में पूजन-दर्शन के लिए जा रहे थे। घायल जितेंद्र सिंह सहित अन्य एक ही परिवार के हैं।
उनका घर हलधरपुर थाना क्षेत्र के सहुवारी गांव में है। बताया जाता है जैसे ही आटो हलधरपुर थाना गेट के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक की जद में आ गया। ट्रक के धक्के से अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आटो से निकालकर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में संज्ञा देवी (22) निवासी नंदौर थाना मधुबन ,अंकित (8) पुत्र जितेन्द्र ,नागेेेंद्र (21), आशा देवी(65) पत्नी विरजा प्रसाद, अमन(5)पुत्र जितेन्द्र आदि शामिल है। परीक्षण के बाद डाक्टरों ने घायल संज्ञा देवी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।