फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fog in January affected vegetable and pulse crops

Mau News: जनवरी में कोहरा से सब्जी और दलहनी फसल पर पड़ा असर

Fri, 02 Feb 2024 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fog in January affected vegetable and pulse crops
मऊ। जनवरी में लगभग 23 दिनों तक शीतलहर और कोहरा का प्रकोप रहने के चलते दलहन तथा सब्जी की फसल पर असर पड़ा है। लगातार चार दिनाें से धूप निकलने के चलते आम लोगों के साथ किसानों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तड़के शीतलहर का कहर जारी रहा। सुबह के समय आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। जनवरी में लगभग 23 दिनों तक शीतलहर तथा कोहरे के कहर के चलते लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। शीतलहर तथा कोहरे के कहर से जिले में दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के गोठा, कुसुम्हा, कोरौली सहित 10 गांवों की 200 एकड़ से अधिक आलू की फसल नष्ट हो गई है। प्याज की नर्सरी भी खराब हो गई है। लागत डूब जाने से किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसके साथ ही टमाटर, फूलगोभी सहित दलहनी फसलों पर असर पड़ा है। इस संबंध में स्वयंसेवी संस्था नेफोर्ड के जिला प्रभारी तथा कृषि विशेषज्ञ संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि जनवरी में शीतलहर तथा कोहरे के प्रकोप के चलते सब्जी सहित दलहनी फसल पर असर पड़ा है। गेहूं के फसल के ग्रोथ अपेक्षाकृत कम हुआ है। लगभग चार दिन से धूप निकलने से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed