फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fodder crisis increased in coastal areas due to submergence of thousands of acres of crops

हजारों एकड़ फसलों के डूबने से तटवर्ती इलाकों में बढा चारे का संकट

Wed, 25 Aug 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fodder crisis increased in coastal areas due to submergence of thousands of acres of crops
मऊ। दोहरीघाट सरयू नदी का जलस्तर खतरा निशान से ऊपर बढ़ रहा है। तटवर्ती गांवों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न होने से फसल नष्ट होने के कगार पर है। नदी खतरा निशान से 25 सेमी ऊपर बह रही थी। फसलों के डूब जाने से चारे का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

नदी की लहरें भारत माता मंदिर की दीवारों पर टकराने से ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। नदी के उग्र रुप धारण करने से बाढ़ से नुकसान की चिंता लोगों को खाए जा रही है। सरयू के जल स्तर पर नजर डाला जाए तो गौरीशंकर घाट पर बुधवार को पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी 70.15 मीटर पर पहुंच गई। मंगलवार को जलस्तर 70.10 मीटर रहा। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 25 सेमी ऊपर बह रही थी। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से बंधों पर नदी का दबाव बढ़ गया है। धनौली लोहड़ा बांध, नवली चिउतीडाड रिंग बंधा तथा बीबीपुर बेलौली बंधों पर खतरा बढ़ने लगा है। जिससे तटवर्ती गांवों में लोगों की नींद उड़ी गई है। तटवर्ती इलाकों की हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। कस्बे में भी नदी का पानी घुसने की आशंका से लोग भयभीत हैं। नदी का जलस्तर खतरा निशान के ऊपर बढ़ता है तो नगर के तीन वार्डों भगवानपुरा, मल्लाहटोला, दलित बस्ती में बाढ़ का पानी घुस सकता है।नगर के रौद्र रुप धारण करने से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, डीह बाबा का मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला, हनुमान मंदिर तथा शाही मस्जिद पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नईबाजार, नवली, चिऊटीडांड, पतनई, सरया, बीबीपुर, गोधनी, ठाकुर गांव, गौरीडीह, कोरौली, बेलौली, पाऊस आदि गांवों में पानी घुसने की संभावना से लोग दहशत में जी रहे है। वही भारत माता मंदिर पर घाघरा का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed