फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Flood reached 40 villages, crops submerged in 20 km area

Mau News: 40 गांवों में पहुंची बाढ़, 20 किमी क्षेत्र में फसल जलमग्न

Tue, 27 Aug 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Flood reached 40 villages, crops submerged in 20 km area
सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से देवारा क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ऐसे में गांवों का अन्य गांवों से संपर्क कट गया है। गांवों के संपर्क मार्गों पर भी पानी हिलोरे मार रहा है। 20 किमी क्षेत्र में हजारों एकड़ फसल जलमग्न होने से पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई गई नावें नाकाफी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

नदी के खतरा निशान की तरफ तेजी से बढ़ने से देवारा इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। नदी में बाढ़ आने से मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा इलाके के हरिलाल का पुरा, नकीहवा, धुस पुरा, मनमन का पुरा, बिशुन पुरवा, विंदर का पुरा, बईरकंटा पुरा, भगत का पुरा, चौहानपुर, बरोहा, कुंवरपुरवा, पब्बर पुरा, परसिया भटोली, चक्कीमूसाडोही, हरिलाल का पुरा सहित 40 गांव नदी के घेरे में आ गए हैं। जलभराव होने से बाजरा, धान, मक्का, गन्ना सहित तमाम हजारों एकड़ फसलें जलमग्न होने से पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। तहसील प्रशासन की तरफ से नावों की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर गहरे पाने से होकर आना जाना पड़ रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारियों की मानें तो दुबारी, धर्मपुर, चक्कीमूसाडोही में 70 नावें लगाई गईं हैं। जबकि अन्य 37 गांवों मेें भी नाव की जरूरत है। लोग नाव की मांग कर रहे हैं। इस संबंध मेें क्षेत्र के शिवकुमार, महेंद्रनाथ, प्रेम मल्ल, जनार्दन प्रसाद, जयप्रकाश राम का कहना है कि संपर्क मार्ग डूब जाने से आना जाना मुश्किल हो गया है। लेकिन न तो प्रशासनिक अधिकारी और न ही विभागीय अधिकारी सुधि ले रहे हैं।
विज्ञापन


अनिश्चितकाल के लिए सात परिषदीय विद्यालय बंद
सरयू नदी में बाढ़ आने से देवारा क्षेत्र के संपर्क मार्गों के डूब जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। क्षेत्र का चक्कीमूसाडोही, बिंदटोलिया, धर्मपुर टांडी,धर्मपुर नकीहवा, धर्मपुर हाता, दुबारी खैरा सहित सात गांवों के परिषदीय विद्यालयों को अनिश्चितकाल के बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed