फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   flood

बाढ़ से तारनपुर गांव की 275 एकड़ फसल बर्बाद

Thu, 27 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
flood
दोहरीघाट ब्लॉक के तारनपुर गांव में बाढ़ के पानी से घिरी फसल। - फोटो : MAU
कुसुम्हा। घाघरा में आई बाढ़ तथा आजमगढ़ जिले के घाघरा नदी का बंधा टूटने से दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र का तारनपुर गांव में बाढ़ से 275 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रशासन की तरफ से मात्र दो नाव की व्यवस्था की जा सकी है। जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर आना जाना पड़ रहा है। शासन की तरफ से दी जा रही राहत सामग्री नाकाफी है। तारनपुर गांव की आबादी 2100 है। गांव में धान व गन्ने की खेती की गई है। यह गांव शारदा सहायक खंड 32 नहर के उत्तर तथा गोठा फोर लेन बंधे के दक्षिण तरफ स्थित है। घाघरा में आई बाढ़ तथा आजमगढ़ जिले के घाघरा नदी का बंधा टूटने से बाढ़ का पानी गांव में जमा होने से लोगों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। फोर लेन सड़क में पुलिया न होने से पानी का निकास नहीं हो सका। इसके चलते गांव घाघरा की जद में आ चुका है। ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन के तरफ से अब तक पूरे गांव में न ही राशन किट की व्यवस्था की जा सकी है और न कोई भी सहायता दी गई। रोजी रोजगार ठप होने से किसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहे। जलजमाव से उठ रही दुर्गंध से जीना मुश्किल है। अभी तक फागिंग नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि धान, गन्ना की फसल डूबकर नष्ट हो जाने से गुड़, भेली, चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री खरीदना पड़ेगा। कर्ज लेकर फसल लगाई थी। बाढ़ से पूरी फसल बर्बाद हो गई है। अब कर्ज चुकाने की चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed