फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fledged musical journey with pitcher ejected

गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Thu, 17 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 17 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fledged musical journey with pitcher ejected
 नगर स्थित शीतला माता धाम परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के क्रम में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा जुलूस निकाला। इसमें शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन



शीतला माता धाम व्यवस्था समिति के तत्वावधान में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जुलूस निकाला। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण की हुई कुंवारी कन्याएं व  महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। जुलूस मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करता हुआ हनुमान घाट स्थित तमसा तट पहुंचा। वहां से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया।
विज्ञापन


 इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों द्वारा बीच-बीच में देवी देवताओं के जयकारे लगा रहे थे। कलश में विधि विधान से जल भरने के बाद शोभा यात्रा जुलूस टीसीआई मोड़ से वापस राजारामपुरा होते हुए कालीजी के मंदिर से शीतला धाम पहुंचा। पूरे रास्ते भर नगरवासियों ने शोभा यात्रा का स्वागत फूलमाला से किया। जुलूस के आगे कई हाथी व दर्जनों घोड़े तथा आगे-आगे सीताराम का संकीर्तन करते हुए अयोध्या से आए दर्जनों संत करते चल रहे थे। मंदिर पहुंचने के बाद यज्ञ स्थल तथा पंडाल का वैदिक रीति से पूजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय राजभर, कमलेश चौरसिया, रामअवध सिंह, हरिकिशोर मोदी, तेज बहादुर, विजय तुलस्यान, पारसनाथ गुप्त,आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed