फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Flaws found in petrol pump investigation, penalty imposed

पेट्रोल पंप की जांच में मिली खामियां, लगा जुर्माना

Tue, 02 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in petrol pump investigation, penalty imposed
नगर के मिर्जाहादीपुरा स्थित पेट्रोलपंप की जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट जे एन सचान साथ में अन्य अधि? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बाट माप निरीक्षक मनीबहादुर सिंह के साथ नगर के दो पेट्रोल पंप तथा एक गैस एजेंसी की जांच की। निरीक्षण के दौरान एक पेट्रोल पंप पर मानक माप में गड़बड़ी मिलने पर पेट्रोल पंप पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने अजीम गृहस्थ पेट्रोल पंप मिरजाहदीपुरा तथा प्रभात फिलिंग सेंटर मतलुपुर के साथ चौधरी भारत गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडरों को सीरियल के अनुसार उनका मिलान किया गया, सिलिंडरों का रैंडम आधार पर वजन का परीक्षण किया गया जो ठीक पाया गया। साथ ही एजेंसी संचालक को सचेत किया गया कि निर्धारित शुल्क से अधिक की धनराशि किसी भी जनसामान्य से न लिया जाए। वहीं निरीक्षण में अजीम गृहस्त पेट्रोल पंप पर मानक माप के रॉड मानक से 2 सेंटीमीटर कम पाया गया जबकि मानक लीटर पैमाना उपलब्ध/नवीनीकृत नहीं पाया गया। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आगे भी जांच के साथ गलत के विरुद्घ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed