{"_id":"69752347cecdf04abc0bb70f","slug":"five-people-including-a-woman-were-arrested-for-committing-robbery-to-secure-bail-for-a-rape-accused-mau-news-c-295-1-mau1001-139836-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत के लिए की थी डकैती, युवती समेत 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत के लिए की थी डकैती, युवती समेत 5 गिरफ्तार
विज्ञापन
कोपागंज में सराफा कारोबारी के साथ हुई डकैती के मामले में पकड़े गए अभियुक्त।संवाद
कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव खाद गोदाम के पास सराफा व्यापारी से डकैती करने वाले चार लोगों और एक युवती को पुलिस ने शनिवार की सुबह काछीकला बागीचे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आभूषण, अवैध पिस्टल, तमंचा और दो बाइक बरामद किया।
पूछताछ में पता चला कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की जमानत और सुलह-समझौते में खर्च के लिए कहने पर भाई ने लूट की योजना बनाई थी। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के चंदनपुरा मुहल्ला निवासी जितेंद्र वर्मा और बैजनाथ वर्मा की घोसी कोतवाली के पिढ़वल बाजार में सराफा की दुकान है।
वो हर सप्ताह मंगलवार और शनिवार को दुकान खोलते थे। 13 जनवरी की शाम दुकान बंद करके कुछ आभूषण और नगदी लेकर घर लौट रहे थे। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर आभूषण और नगदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चार थानों की पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीमें जांच में जुट गईं थीं। एसपी इलामारन जी ने बताया कि टीमें सभी पहलुओं पर जांच कर रही थीं, पता चला कि घटना में 12 लोग शामिल हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने काछीकला फोरलेन अंडरपास के नीचे से लूट करने वाले मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सरया निवासी सुजीत यादव (20), राहुल चौहान (20), कोइरियापार गांव निवासी अमरेश चौहान (20), तिलई खुर्द गांव निवासी अश्वनी यादव उर्फ मोहन यादव (20), आजमगढ़ के बिलरियागंज निवासी श्रीनगर सियार गांव निवासी अंजली यादव उर्फ रुची यादव को गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि सामूहिक दुष्कर्म में आरोपी जेल में बंद अजय यादव ने पेशी के दौरान अपने भाई मोनू से कहा था कि सुलह-समझौते और जमानत के लिए 7.50 लाख रुपये आवश्यकता है।
पैसों का इंतजाम करने के लिए उसने इस अपराध की योजना बनाने की सलाह दी थी। घटना को अंजाम देने के लिए मोनू ने सभी को अपने घर बुलाया और लूट की योजना बनाते हुए रेकी शुरू की। एसपी इलामारन जी ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलई खुर्द निवासी अश्वनी यादव उर्फ मोहन की जितेंद्र वर्मा के बगल में दुकान है। मोनू ने इस योजना में इसे भी शामिल किया।
अश्वनी ने दुकान खुलने, बंद होने, आभूषण व नगदी लाने ले जाने के समय की सूचना दी। इसी ने रवि को दुकान बंद करके निकलने की सूचना दी थी।
सराफा व्यापारी से डकैती के खुलासे के लिए गठित टीमों ने अपराधियों के संभावित फरार होने के मार्गों की जांच की थी। पुलिस ने पिढ़वल बाजार से लेकर जिले की सीमाओं तक बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौराहों, संपर्क मार्गों, पेट्रोल पंपों, टोल प्लाजा, ढाबों और संवेदनशील स्थलों लगे 325 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इकट्ठा की गई।
तथ्य प्रकाश में आया कि घटना के समय और उसके बाद बाइकों पर सवार कुछ संदिग्ध युवक क्षेत्र में उस समय सक्रिय थे। फुटेज के माध्यम से संदिग्धों के हुलिए,पहनावे, बाइकों की बनावट, आने जाने के समय का अवलोकन किया गया। सर्विलांस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया गया था।