फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five people have been booked under the Gangster Act for making a video after a rape and then using it to blackmail the victim.

Mau News: दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने में पांच पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

Thu, 22 Jan 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Five people have been booked under the Gangster Act for making a video after a rape and then using it to blackmail the victim.
जिलाधिकारी के अनुमोदन पर सरायलखंसी थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की तहरीर पर मंगलवार को पांच लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि गाजीपुर निवासी नसीम अंसारी ने चार दोस्तों संग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

कार्रवाई के अनुसार गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर निवासी नसीम अंसारी ने सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजपुर पतिला निवासी अभिषेक पासवान उर्फ लव, आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के बड़हलगंज हाल पता पिपरीडीह सोनू ठठेरा, मजखनी निवासी दीपक गुप्ता उर्फ आकाश ताजपुर मठिया निवासी अंगद यादव के साथ मिल कर संगठित गिरोह बनाया था, जो जनपद स्तर पर सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर फिरौती मांगते हैं। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने एक जुलाई 2025 को इन सभी के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। बताया कि 26 जनवरी 2025 की रात 12 बजे पांचों ने किशोरी के घर से 100 मीटर दूर बगीचे में सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस दौरान वीडियो भी बना लिए। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। वीडियो डिलीट करने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगे। नसीम ने 18 हजार रुपये नगद और दो हजार रुपये ऑनलाइन ले लिया। विवेचना कर पुलिस ने तीन अगस्त 2025 को न्यायालय आरोपपत्र दाखिल कर दिया।


किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो डिलीट करने के लिए फिरौती ली गई थी। इस मामले में पॉस्को सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जो न्यायालय में विचाराधीन है। समाज विरोधी क्रियाकलाप को देखते हुए 13 जनवरी को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए अनुमोदित किया था। - संजय सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक, सरायलखंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article