फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five days ago, crane, now bike rider injured by Chinese thread

Mau News: पांच दिन पहले सारस अब बाइक सवार चीनी मांझे से घायल

Thu, 15 Jan 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Five days ago, crane, now bike rider injured by Chinese thread
मधुबन (मऊ) चीनी मांझे की चपेट में आकर मधुबन कस्बे के दुबारी मोड़ निवासी एक व्यक्ति (50) की नाक जख्मी हो गई। घायल व्यक्ति को परिजनों ने तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को घर भेज दिया गया। मधुबन में इससे कुछ दिन पहले मांझे की चपेट में आने से एक सारस की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 दुबारी मोड़ निवासी दिनेश दुबे बाइक से बुधवार की दोपहर तीन बजे रोडवेज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सब्जी मंडी गली के पास पहुंचे, अचानक चीनी मांझे की चपेट में आ गए। मांझा चेहरे से टकराते ही वह लहूलुहान हो गए। मांझा गर्दन तक नहीं पहुंचा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। नाक पर मांझा लगने के बाद उन्होंने बाइक रोक दी। इससे पहले करीब पांच दिन पूर्व पिपरा टावर के पास गुप्ता गली से गुजर रहे एक सारस पक्षी की चीनी मांझे की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



मधुबन। पीड़ित ने बताया कि वो पंडिताई का काम करते हैं। बुधवार को एक यजमान का फोन आने पर वह रोडवेज निकले थे। इस बीच वह मांझे की जद में आ गए। खून निकलते देखकर तुरंत अपने गमछे से उसे बांधा। बताया कि पतंग उड़ा रहे कई लड़के इस घटना के बाद भाग गए। मधुबन में यह कोई पहला मामला नहीं है लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed