फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five booths of Ratanpura will be in Nehru Inter College

नेहरू इंटर कालेज में होंगे रतनपुरा के पांच बूथ

Sat, 17 Apr 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Five booths of Ratanpura will be in Nehru Inter College
रतनपुरा। स्थानीय नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज में रतनपुरा ग्राम पंचायत के 3453 मतदाताओं हेतु कुल पांच बूथ आवंटित किए गए हैं। इनमें 81, 82, 83, 84 एवं 85 संख्या के मतदेय स्थल शामिल हैं।ये पांचों मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके पूर्व रतनपुरा ग्राम पंचायत के मतदाताओं का मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला बरवातर रतनपुरा हुआ करता था। पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए जिसमें जातीय समीकरण असंतुलित और पिछले चुनाव में मत पेटिकाओं में पानी और स्याही डालने की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन अधिकारियों ने यह निर्णय लिया गया है। वैसे भी प्राथमिक पाठशाला रतनपुरा का क्षेत्रफल काफी कम था और मतदाताओं की भीड़ के दौरान उन्हें पंक्तिबद्ध होने में कठिनाई होती थी। वहां छाया की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं दूसरी तरफ नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज पर नए सिरे से ग्राम पंचायत के चुनाव में पांच बूथ बनाए गए हैं। इससे रतनपुरा ग्राम पंचायत के मतदाताओं को मतदान करने में काफी सुविधा होगी। अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी का मतदान केंद्र होने से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसकी वजह से मतदाताओं को किसी किस्म की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed