{"_id":"65a6c2304bb64a44d009714c","slug":"five-booked-under-gangster-act-accused-in-animal-smuggling-mau-news-c-295-1-mau1003-7750-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गैंगस्टर एक्ट में पांच पर मुकदमा, पशु तस्करी में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गैंगस्टर एक्ट में पांच पर मुकदमा, पशु तस्करी में आरोपी
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने गिरोहबंद अपराधों को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। सभी आरोपी गिरोहबंद तरीके से पशुओं की चोरी करने के आरोपी है।
थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के मुंगेसर गांव निवासी कलाउद्दीन उर्फ करीमुद्दीन अपने पांच साथियों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य है, जो जनपद स्तर पर सक्रिय है। इस गिरोह के सरगना की तरफ से अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर अपने और अपने गिरोह के आर्थिक भौतिक लाभ के लिए गोवंश पशुओं का निर्दयता पूर्वक गोवध करने के उद्देश्य से तस्करी करने जैसे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर धन अर्जित किया गया है।
इसी कड़ी में लगातार हो रही पशुओं की चोरी और पशु तस्करी की घटनाओं में शामिल सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेसर गांव निवासी कलाउद्दीन उर्फ करीमुद्दीन, सलमा, सोनू और सरवां गांव निवासी विजय कुमार, कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव निवासी इंद्रजीत राजभर सहित पांच पर सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।