फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   First the bike rider was dragged, then the student riding the bicycle was hit

Mau News: पहले बाइक सवार को घसीटा, फिर साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर

Tue, 09 Jan 2024 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
First the bike rider was dragged, then the student riding the bicycle was hit
कोपागंज। स्थानीय थाना के भातकोल मोड़ के पास मंगलवार को अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार में बाइक फंस गई। इसकी वजह से चालक 100 मीटर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की बाइक को कार से अलग करने के बाद चालक कार से एक छात्रा को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। कोपागंज थाना के लैरोदोनवार निवासी विजय सिंह मुन्ना अपनी मोपेड बाइक से भातकोल मोड़ होते हुए कहीं जा रहे थे। तभी भातकोल की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार पीछे से मोपेड को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद मोपेड कार में फंस गई और कार ने 100 मीटर दूर तक घसीटा। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह विजय सिंह को कार से अलग किया। लोग अभी कुछ समझ पाते कि चालक वहां से फरार हो गया और साइकिल सवार छात्रा को भी जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed