फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   First day of the lockdown: shops remain bad, but the streets are crowded

लाकडाउन का पहला दिन: दुकानें रहीं बद, लेकिन सड़कों पर रही भीड़

Mon, 06 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
First day of the lockdown: shops remain bad, but the streets are crowded
मऊ। कोरोना संक्रमितों की दिनोंदिन बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया है। 15 दिनों के लिए लागू लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। केवल चिह्नित दवा और किराना की दुकानें ही खुली। लेकिन हाइवे और शहर के बाल निकेतन रोडवेज होकर गाजीपुर तिराहे की ओर आने वाली सड़क पर वाहनों का आवागमन रोज अपेक्षा ज्यादा हुआ। हाइवे से जुड़ी अंदर मुहल्लों की ओर जाने वाली सड़कों को बल्ली लगाकर सील कर दिया गया था। बैंक खुले थे, लेकिन सोमवार का दिन होने के बावजूद बैंकों में ग्राहक ही नहीं थे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के तहत गाजीपुर तिराहे से बलिया मोड़ और ढेकुलियाघाट होते हुए भदेसरा और मतलूपुर मोड़ तक की एरिया को लाया गया है। इस क्षेत्र की सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया था। मतलूपुर मोड़ से बैरिकेडिंग करके आजमगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को सहरोज, डांड़ी होकर चलाया गया। जबकि वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर रोजाना की भांति वाहनों का संचालन होता रहा। टेंपो, ई-रिक्शा टैक्सियों मोटरसाइकिलों का संचालन अन्य दिनों से तनिक भी कम नहीं था। बैरियर प्वाइंटों पर पुलिस की कहीं रोक टोक नहीं थी। हां, मतलूपर मोड़ पर बैरियर प्वाइंट पर पुलिस की सख्ती दिखी। यहां पुलिस वाहनों को डाडी चट्टी जाने वाले बाईपास मोड़ पर घुमा दी।
विज्ञापन

भीटी चौराहे पर अंदर शहर की ओर जाने वाली सड़क का बंद कर दिया गया था। इसी प्रकार बरपुर मोड़ से रोडवेज जाने वाली सड़क, पुरानी तहसील से अंदर की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया था। इसी प्रकार आजमगढ़ मोड़ पर मिर्जाहादीपुरा की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया था। आगे सलाहाबाद मोड़, शीतला माता मंदिर जाने वाली सड़क, दशई पोखरा जाने वाली सड़क तथा मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर रानीपुर की ओर जाने वाली को सील कर दिया गया था। बलिया मोड़ से ढेकुलियाघाट वाली रोड को खोला गया था जिससे रोडवेज बसों सहित अन्य वाहन बालनिकेतन रोडवेज होते हुए गाजीपुर तिराहा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में एकाध स्थानों पर दिखे ठेले
शहर में इक्का दुक्का ही फलों और सब्जियों के ठेले दिखाई दिए। बालनिकेतन, रोडवेज और गाजीपुर तिराहा तथा भीटी और मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर जहां अन्य दिनों में फलों और सब्जियों के ठेलों की भरमार रहती थी। सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा।
महिला अस्पताल जाने वालों को हुई परेशानी:
मऊ। भीटी चौराहे के पास बैरिकेडिंग हो जाने से महिला अस्पताल पहुंचने वाली मरीजों को परेशानी हुई। इसी प्रकार महिला अस्पताल आने कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भ्रम के चलते कई क्षेत्रों में दुकानें रहीं बंद
मऊ। लॉकडाउन को लेकर कुछ क्षेत्रों में भ्रम की स्थिति रही।इससे कई क्षेत्रों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। बलिया मोड़ और मुसरदह तथा घनी आबादी से अलग वाले क्षेत्रों को लाकडाउन से छूट थी। लेकिन लोगों ने दुकानें बंद रखीं। यहां तक बाइक मेकेनिक जैसे सेवा देने वाले भी अपनी दुकानें बंद रखे।
विद्यालय खुलने की सूचना से परेशान थे शिक्षक
मऊ। माध्यमिक विदयालयों और इंटर कालेजों को सोमवार से ही खोले जाने के आदेश थे। शहर के कई विद्यालयों और कालेजों में बाहर से अध्यापक और शिक्षिकाएं आती हैं। लिंक रोड बंद किए जाने से बाहर से आने वालों विशेषकर शिक्षिकाओं को परेशानी हुई।

सब्जी मंडी में नहीं आए किसान:
मऊ। लॉक डॉउन के चलते सब्जीमंडी में सब्जियां लेकर आने वाले किसानों की संख्या नगण्य रही। इसका नतीजा रहा कि बहुत सब्जी विक्रेताओं को सब्जियां नहीं मिलीं। कई सब्जी विक्रेताओं को खाली हाथ बैंरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed